O Level Python
NIELIT O LEVEL · M3-R5.1

O Level Python
पूरी तैयारी, सरल हिंदी में

16 अध्याय, फ़ोन में ही Python चलाएँ, 675 MCQ, 3 मॉडल पेपर और 143 practical प्रश्न, सब एक free ऐप में। बिना internet के भी।

मानस शुक्ला (Manas Sir) · Manas Sir Computer Classes

O Level Python app home screen Python program output inside the app
16अध्याय · पूरा syllabus
675MCQ व्याख्या सहित
3 × 100मॉडल पेपर
143Practical प्रश्न

पढ़ें, सुनें, Code चलाएँ

ऐप ख़ास तौर पर O Level के उन छात्रों के लिए बना है जो Python पहली बार सीख रहे हैं।

📘

पूरा M3-R5.1 syllabus

Algorithm और Flowchart से NumPy तक हर topic, छोटे भागों में, सरल हिंदी और English technical terms के साथ।

▶️

फ़ोन में Python चलाएँ

असली Python 3 और NumPy, बिना internet। हर program पर "Output" बटन है, और Code Lab में अपना program लिखकर चला सकते हैं।

⌨️

input() भी, computer जैसा

Run करते ही program मान पूछता है। Error आए तो हिंदी में कारण बताता है। Infinite loop अपने-आप रुक जाता है।

📝

675 MCQ + मॉडल पेपर

हर उत्तर की व्याख्या, आसान से कठिन स्तर, 2 घंटे के timer वाले 3 पूरे मॉडल पेपर और गलत प्रश्नों की दोबारा प्रैक्टिस।

💻

Practical की तैयारी

NIELIT के 20 sample assignments हल के साथ, 17 सबसे ज़रूरी programs, और हिंदी + English में कुल 143 practical प्रश्न।

🎧

सुनकर पढ़ें

हर भाग को ऐप हिंदी में पढ़कर सुनाता है। Viva के उत्तर छिपे रहते हैं ताकि पहले ख़ुद बोलकर तैयारी कर सकें।

ऐप की झलक

बगल में scroll करके देखें

होम: पूरा syllabus एक जगह
होम: पूरा syllabus एक जगह
Flowchart और Algorithm
Flowchart और Algorithm
हर program का Output
हर program का Output
Python Code Editor
Python Code Editor
input() देकर program चलाएँ
input() देकर program चलाएँ
MCQ व्याख्या के साथ
MCQ व्याख्या के साथ
Viva प्रश्न, छिपे उत्तर
Viva प्रश्न, छिपे उत्तर
143 Practical प्रश्न
143 Practical प्रश्न

Code लिखिए, तुरंत Output देखिए

Editor में line number, Tab, print(), input(), if, for जैसे बटन हैं, और copy-paste, line ऊपर-नीचे, indent के बटन भी। File को फ़ोन के किसी भी folder में सेव कर सकते हैं। External keyboard लगाकर computer की तरह भी लिख सकते हैं।

# Marks and grade
name = input("Name: ")
marks = int(input("Marks: "))
if marks >= 75:
    print(name, "- Distinction")
else:
    print(name, "- Pass")
Name: Riya
Marks: 82
Riya - Distinction

M3-R5.1 syllabus, पूरा

NIELIT O Level Revision 5.1 के सभी 9 units और 111 topics

Unitविषयअध्याय
1Introduction to Programming1
2Algorithm and Flowcharts2, 3
3Introduction to Python4, 5
4Operators, Expressions and Python Statements6, 7, 8
5Sequence Data Types9, 10
6Functions11, 12, 13
7File Processing14
8Scope and Modules15
9NumPy Basics16

हर अध्याय के सभी topics देखें →

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Frequently asked questions

क्या ऐप free है?

हाँ, ऐप पूरी तरह free है। इसमें कोई विज्ञापन और कोई login नहीं है।

क्या internet ज़रूरी है?

नहीं। पढ़ाई, MCQ और Python चलाना, सब बिना internet के होता है। Internet सिर्फ़ ऐप का नया update लेने के लिए चाहिए।

क्या मेरे पुराने फ़ोन पर चलेगा?

Android 7.0 और उसके बाद वाले फ़ोन पर चलता है, 32-bit वाले पुराने फ़ोन पर भी। Play Store से लगभग 30 MB download होता है।

क्या यह NIELIT का आधिकारिक ऐप है?

नहीं। यह Manas Sir Computer Classes का शैक्षिक ऐप है। सभी MCQ और मॉडल पेपर अभ्यास के लिए बनाए गए हैं, ये NIELIT के आधिकारिक प्रश्न-पत्र नहीं हैं।

हिंदी आवाज़ नहीं आ रही?

फ़ोन में "Speech Services by Google" ऐप और उसकी हिंदी (भारत) आवाज़ होनी चाहिए। पूरा तरीका Help पेज पर है।

आज ही तैयारी शुरू करें

O Level M3-R5.1 Python, सरल हिंदी में, आपकी जेब में।